मलेशिया ने पूछा- किसके हैं ये बोइंग विमान? ले जाओ वरना कर देंगे नीलाम


कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा एक लावारिस बोइंग 747-200F

कुआलालंपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KLIA) में बीते कुछ दिनों से तीन डबल डेकर बोइंग 747 विमान खड़े हैं। अजीब बात यह है कि अब तक इन कार्गो जेट्स का कोई भी दावेदार सामने नहीं आया है। मलेशिया सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस पर मालिकाना हक नहीं जताता, तो इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।
तंग आकर दिया विज्ञापन
- मलेशिया सरकार ने एयरपोर्ट में खड़े लावारिस विमान से तंग आकर विज्ञापन के जरिए चेतावनी दी है।
- सरकार ने कहा है कि अगर 14 दिन में कोई दावा करने नहीं आया, तो इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा?
- एयरपोर्ट के मैनेजर के अनुसार, शायद विमान मालिकों के पास इन्हें चलाने के लिए पैसे ही न हों। 
- हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह भी कहा है कि उनसे पार्किंग समेत अन्य शुल्क भी वसूले जाने हैं।
ये हैं वो तीन बोइंग एयरक्राफ्ट
- 747-200F, और रजिस्ट्रेशन नंबर है TF-ARM
- 747-200F, और रजिस्ट्रेशन नंबर है TF-ARN
- 747-200F, और रजिस्ट्रेशन नंबर है TF-ARH

- planes.axlegeeks.com के मुताबिक, एक बोइंग 747-200 की कीमत लगभग 246 करोड़ रुपए है।

Read more at: http://www.bhaskar.com/news-srh/INT-malaysia-in-hunt-for-owner-of-3-boeings-747-left-at-airport-5190204-PHO.html

Comments

Popular posts from this blog

Why the Airbus A340 Has A Middle Landing Gear

Mumbai airport goof-up? Baggage mix-up delays 3 international flights

GE, Rolls Royce, Pratt & Whitney : Who Rules the Engine Market?